Dussehra Rally: उद्धव और शिंदे गुट को बीएमसी ने दिया बड़ा झटका, शिवाजी पार्क में दशहरा रैली की नहीं दी इजाजत
मुंबईPublished: Sep 22, 2022 12:14:32 pm
महाराष्ट्र में राजनीतिक घमासान खत्म नहीं हुआ है। अब दशहरा रैली को लेकर उद्धव और शिंदे गुट आमने-सामने हैं। इसी बीच उद्धव और शिंदे गुट को बड़ा झटका लगा है। दरअसल बीएमसी ने दोनों गुट को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली की अनुमति नहीं दी है।


उद्धव और शिंदे गुट को बीएमसी ने दिया बड़ा झटका
Dussehra Rally: महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। इन सब के बीच दशहरा रैली को लेकर उद्धव और शिंदे कैंप आमने-सामने है। इसी बीच बीएमसी ने दोनों गुट को बड़ा झटका दिया है। दरअसल मनपा ने दोनों खेमों को मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में दशहरा रैली की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।