11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रद्धा के 35 टुकड़े हुए, तुम्हारे 70 टुकड़े करेंगे… महाराष्ट्र में लिव-इन पार्टनर ने दी युवती को धमकी

Maharashtra Shraddha Walker: बीती रात को धुले के देवपूर पश्चिम थाने में पहुंची पीड़िता के मुताबिक लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे अरशद सलीम मलिक नामक युवक ने कुछ दिन पहले उसे यह धमकी दी थी। दोनों जुलाई 2021 से साथ रह रहे हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 02, 2022

Satara Patan police.jpg

सतारा में घर में मिले 4 शव, आत्महत्या या हत्या?

Maharashtra Dhule News: महाराष्ट्र के धुले शहर (Dhule City) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां 24 वर्षीय युवती को दिल्ली के श्रद्धा वालकर जैसा हाल करने की धमकी दी गई है। इस संबंध में युवती ने पश्चिम देवपूर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि बिना शादी के उसके साथ रह रहे युवक ने उसे धमकी दी है। आरोपी ने युवती से कथित तौर पर कहा है कि ''दिल्ली में श्रद्धा के 35 टुकड़े किये गये, अगर तुम हमारे खिलाफ गई तो तुम्हारे 70 टुकड़े कर देंगे।"

पीड़िता ने आरोपी पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का भी आरोप लगाया है। साथ ही युवती ने दावा किया कि आरोपी ने उसके पहले पति से हुए बेटे का भी धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की और आरोपी के पिता ने उसे यातनाये दी। यह भी पढ़े-मुंबई में माटुंगा के सरकारी स्कूल में 8वीं की छात्रा से गैंगरेप, दो नाबालिग छात्र गिरफ्तार


पहले पति की हो गई थी मौत

बीती रात को देवपूर पश्चिम थाने में पहुंची पीड़िता के मुताबिक लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे अरशद सलीम मलिक नामक युवक ने कुछ दिन पहले उसे यह धमकी दी थी। दोनों जुलाई 2021 से साथ रह रहे हैं। युवती का कहना है कि 4 अप्रैल 2016 को उसकी पहली शादी हुई थी। 2017 में उसने बेटे को जन्म दिया था। सब कुछ ठीक था लेकिन 2019 में एक एक्सीडेंट के चलते उसके पति की मौत हो गई।

हिंदू बनकर की दोस्ती

इस बीच, उसकी मुलाकात हर्षल माली नाम के युवक से हुई। आरोप है कि युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया, इसलिए वे जुलाई 2021 में लिव इन रिलेशनशिप के संबंध में एक हलफनामा तैयार करने के लिए गए। जहां युवती को पता चला कि हर्षल माली नहीं बल्कि वह अरशद सलीम मलिक है।


आरोपी के पिता ने किया अत्याचार

शिकायतकर्ता के मुताबिक, इसके बाद अरशद उसे उस्मानाबाद के एक फ्लैट में ले गया। वहां, उसके पिता सलीम बशीर मलिक ने उसे अप्राकृतिक यातनायें दी। उसके बाद चार महीने बाद अरशद उसे धुले शहर के विटा भट्टी इलाके में घर में ले आया। जहां 26 अगस्त 2022 को युवती ने दूसरे बेटे को जन्म दिया। इसके बाद भी सलीम बशीर मलिक ने उसके साथ बार-बार अप्राकृतिक दुर्व्यवहार किया।

जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

इसी बीच अरशद ने युवती का धर्म परिवर्तन करा दिया। साथ ही उसके पांच साल के पहले बच्चे का भी धर्म परिवर्तन करने की कोशिश की। हालाँकि, जब उसने इसका विरोध किया तो अरशद ने कथित तौर पर उसे दिल्ली की श्रद्धा वालकर जैसी मौत देने की धमकी दी। उसने पीड़िता को यह कहकर धमकाया, "श्रद्धा के केवल 35 टुकड़े किए थे, हम तुम्हारे 70 टुकड़े कर देंगे।“

2 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में अरशद और उसके पिता सलीम दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस संबंध में आगे की जांच कर रही है।