28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: चटक धूप, हाई पारा… और अब बेमौसम बारिश! महाराष्ट्र में फिर करवट लेगा मौसम

Maharashtra Weather Update: अगले हफ्ते मराठवाडा और विदर्भ में बेमौसम बारिश होने की संभावना है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 23, 2024

mumbai_rain_lightning.jpg

महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश की संभावना

महाराष्ट्र में मौसम में फिर बड़ा बदलाव होने वाला है। हिमालय क्षेत्र के कई हिस्सों में भारी बर्फ़बारी हो रही है। इस बीच ताजा पश्चिमी विक्षोभ के आने का अनुमान है। यह मुख्य रूप से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाडा क्षेत्र के साथ ही मध्य भारत में आंधी-तूफान और बारिश की गतिविधियां होंगी। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है।

मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले हफ्ते मराठवाडा और विदर्भ के कई जिलों में बेमौसम बारिश होने का अनुमान जताया है। 25 से 27 फरवरी के दौरान महाराष्ट्र सहित मध्य भारत के कुछ हिस्सों, विदर्भ क्षेत्र और उससे सटे मराठवाडा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यह भी पढ़े-पुणे में PhD स्कॉलर ने बनाई कई हजार करोड़ की ड्रग्स! लंदन, मुंबई समेत 5 शहरों में हुई सप्लाई

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 25 फरवरी से अगले तीन दिनों तक विदर्भ और मराठवाडा में अलग-अलग जगहों पर आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

आंधी के साथ बिजली गिरने का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य के मौसम पर पड़ेगा। इसके चलते कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में पांच से सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीँ, 25 से 27 फरवरी को मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार है। हिंगोली और नांदेड के लिए सोमवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां झोंकेदार हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

विदर्भ के लिए येलो अलर्ट

वहीँ, विदर्भ में 24 फरवरी के बाद अगले 4 से 5 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक और आंधी के साथ मध्यम से हल्की बारिश होने की संभावना है। 25 और 26 फरवरी को पूरे विदर्भ के लिए एलोन अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली गिरने के साथ बारिश की भविष्यवाणी की गयी है।

तापमान गिरेगा, बढ़ेगी ठंड

उत्तर से आने वाली ठंडी हवा के परिणामस्वरूप अगले तीन दिनों तक नासिक, अहमदनगर, पुणे, सतारा, कोल्हापुर, सांगली के साथ-साथ कोंकण के रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में दिन निकलने तक न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इस वजह से सुबह और रात में ठंड और दोपहर में गर्मी पड़ने की उम्मीद है।