6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में रिश्तों का कत्ल, पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत!

Maharashtra Nashik News: पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक घर के खर्चों के लिए पैसे नहीं देता था। इस वजह से गुस्साई पत्नी ने उसे मारने का फैसला लिया।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 11, 2023

Nashik Murder

नासिक में पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

Nashik Crime News: महाराष्ट्र के नासिक जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि पाथर्डी फाटा (Pathardi Phata) इलाके में 41 वर्षीय व्यक्ति की उसकी पत्नी और 20 वर्षीय बेटे ने हत्या कर दी। दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर सोमवार तड़के वारदात को अंजाम दिया।

इंदिरानगर पुलिस (Indiranagar Police) के मुताबिक, मृतक व्यक्ति का नाम दादाजी गवली है। उसकी बेटी की शिकायत के आधार पर मां-बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ निरीक्षक नितिन पगार (Nitin Pagar) ने बताया कि सोमवार को जब गवली सो रहे थे तब उनकी पत्नी (40) और बेटे ने तड़के करीब 5.30 बजे उनकी हत्या कर दी। हत्या की जानकारी होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। गवली एक एक निजी कंपनी में काम करता था। उसका बेटा भी काम करता था।“ यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: सतारा में काढ़ा पीने के बाद पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटी का चल रहा इलाज

हत्या की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पंचनामा करने के बाद शव को अस्पताल भेजा गया और महिला और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गवली का कथित तौर पर एक महिला के साथ अफेयर चल रहा था, जिसके कारण दंपति के बीच बहस हुई थी।

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि गवली घर के खर्चों के लिए पैसे भी नहीं देता था। इस वजह से गुस्साई पत्नी ने उसे मारने का फैसला लिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।