डॉक्टरों ने बताया कि परिवार के चार सदस्यों को बेचैनी और उल्टी की शिकायत के बाद रात में अस्पताल लाया गया था। पुलिस के मुताबिक, मृतक अमित पुणे में एक बैंक में काम करता है। वह छुट्टी पर घर आये था। परिवार के सदस्यों ने दोपहर में पूरन-पोली और रात के खाने में कुछ नॉन-वेज खाया था। बाद में उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी और गले में खुजली होने लगी। इसके बाद पोटेकर ने घर पर काढ़ा बनाया और परिवार के चारों सदस्यों ने इसे पी लिया। कुछ देर में ही सभी की तबियत और बिगड़ गई।