अधिकारी ने कहा "फिर डॉक्टर को एक व्हाट्सएप मैसेज आया, जिसमें ऑर्डर कन्फर्म करने का दावा कर ऑनलाइन पैसे का भुगतान करने के लिए बैंक अकाउंट नंबर भी दिया था। डॉक्टर ने उस अकाउंट में 1,500 रुपये भेजे। इसके बाद फिर डॉक्टर को फोन आया और पेमेंट के लिए ट्रांजेक्शन आईडी बनाने के लिए कहा गया। जिसके बाद डॉक्टर ने जब बताये गए स्टेप्स का पालन किया तो पहले उसके अकाउंट से 28,807 रुपये निकाल लिए गए और ऐसे ही कई बार उसके अकाउंट से कुल मिलाकर 1.40 लाख रुपये निकाले गए।"