20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Maharashtra / Mumbai / Mumbai Rains: मुंबई में वीकेंड पर बढ़ेगा बारिश का जोर, पढ़ें IMD की ताजा भविष्यवाणी

Mumbai Rains: मुंबई में वीकेंड पर बढ़ेगा बारिश का जोर, पढ़ें IMD की ताजा भविष्यवाणी

Mumbai Rains: मुंबई में सोमवार सुबह तक 2,547 मिमी बारिश हुई जो सालभर में होने वाली औसत बारिश का 31.17 फीसदी है। इस साल मुंबई में मानसून ने 25 जून को दस्तक दी, जो अपने सामान्य तारीख से दो सप्ताह देरी से है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 11 Jul 2023, 3:42 PM IST

mumbai_rain monsoon_news.jpg

मुंबई में बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

Mumbai Weather Update: मुंबई के कुछ हिस्सों में मंगलवार सुबह हलकी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज महानगर में कुछ स्थानों पर हलकी से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताते हुए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि शहर पर काले बादल मंडरा रहे हैं। मौसम ब्यूरो ने कहा कि पूरे सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी और वीकेंड के आसपास बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज शहर और उसके उपनगरों में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की गई है। मंगलवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटों में मुंबई शहर में 2.48 मिमी, पूर्वी उपनगर में 5.28 मिमी और पश्चिमी उपनगर में 3.75 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह भी पढ़े-मुंबई: आरे कॉलोनी में ऑटो ड्राइवर ने महिला यात्री से किया रेप, पुलिस ने UP जाकर पकड़ा

बीएमसी के मुताबिक, मुंबई में सोमवार सुबह तक 2,547 मिलीमीटर (mm) बारिश हुई जो सालभर में होने वाली औसत बारिश का 31.17 फीसदी है। बीते 15 दिनों में मुंबई में आईएमडी के सांताक्रुज वेधशाला में 1,043.8 मिमी बारिश और कोलाबा वेधशाला में 658.7 मिमी बारिश दर्ज हुई। इस साल मुंबई में मानसून ने 25 जून को दस्तक दी, जो अपने सामान्य तारीख से दो सप्ताह देरी से है।

मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली झीलों में पानी का भंडार सोमवार सुबह 23% था। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने 1 जुलाई से जलाशयों में पर्याप्त पानी भंडार होने तक शहर में 10 प्रतिशत पानी की कटौती की घोषणा की है।

बता दें कि मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले सभी सात झीलों- भातसा, अपर वैतरणा, मध्य वैतरणा, तानसा, मोडक सागर, विहार और तुलसी की जल संग्रहण क्षमता 14 लाख 47 हजार 363 मिलियन लीटर है। इन सात बांधों से प्रतिदिन 385 करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है।