सिर्फ मुंबई ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र में इस बार मॉनसून सक्रिय रहने के संकेत हैं। कहीं सामान्य बारिश, तो कहीं सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना जताई गई है। कई इलाकों में मूसलाधार बारिश भी होगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल देश में अच्छी बारिश होगी क्योंकि मॉनसून पर अल नीनो (AL Nino Effect On Indian Monsoon) का कोई खतरा नहीं है।