2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में सांस लेना हुआ दूभर! 24 घंटे में फूटे 150 करोड़ के पटाखे, आसमान में छाई जहरीली धुंध

Mumbai AQI: मुंबई के बोरीवली इलाके की वायु गुणवत्ता 307 दर्ज की गयी है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 13, 2023

Mumbai air quality

मुंबई में पटाखों ने बिगाड़ी हवा की गुणवत्ता

Mumbai Pollution: दिवाली (Diwali 2023) के दिन मुंबई में जमकर आतिशबाजी हुई और पटाखे फोड़े गए। जिसका असर शहर की हवा पर दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लक्ष्मी पूजन के दिन मुंबई में 24 घंटे के अंदर 150 करोड़ रुपये के पटाखे फोड़े गए। नतीजतन, मुंबई की वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) फिर से बेहद खराब हो गई है। मुंबई में एक्यूआई स्तर 288 तक पहुंच गया है।

बारिश का मौसम खत्म होने के बाद मुंबई में हवा की गुणवत्ता दिन-ब-दिन खराब होती चली गई। हालांकि पिछले हफ्ते हल्की बारिश से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ था। लेकिन दिवाली के दौरान अधिक पटाखे फोड़ने से हवा की गुणवत्ता फिर खराब हो गई है। शुक्रवार को बेमौसम बारिश के कारण हवा में धूल की मात्रा कम होने से वायु स्तर में थोड़ा सुधार हुआ है। लेकिन दिवाली की अगली सुबह एक्यूआई कई जगहों पर बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुआ है। आसमान में धुंध की परत छा गयी है। यह भी पढ़े-Weather Update: लक्ष्मी पूजन पर बरसेंगे बादल! कई जिलों में होगी बेमौसम बारिश, गिरेगा पारा

लक्ष्मी पूजन के बाद रात में मुंबई समेत आसपास के जिलों में जमकर आतिशबाजी की गई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने पटाखे फोड़ने का समय रात 8 से 10 बजे तक तय किया है, लेकिन शाम से ही पटाखे फोड़े जाने शुरू हो गए। आधी रात के बाद भी कई जगहों पर आतिशबाजी चल रही थी। इसका असर मुंबई की हवा पर पड़ता नजर आ रहा है।

मुंबई समेत उपनगरों में पटाखों से प्रदूषण बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों में बेमौसम बारिश के कारण मुंबई में हवा की गुणवत्ता कुछ हद तक नियंत्रण में थी। चूंकि मुंबई में हवा की गुणवत्ता दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है, इसलिए हाईकोर्ट ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। लेकिन पटाखों की वजह से मुंबई की हवा एक बार फिर खतरनाक हो गई है।

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार, बोरीवली इलाके की वायु गुणवत्ता 307 रही जबकि कलानगर की 312 दर्ज की गई। चेंबूर में एक्यूआई 334 दर्ज की गई और वर्ली में वायु गुणवत्ता 134 रही।