28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई: अपने ही घर से लाखों रुपए चुराने के लिए मजबूर हुई व्यापारी की बेटी, हैरान कर देने वाला है मामला

मुंबई में एक नाबालिग बेटी ने ब्लैकमेलिंग के डर से अपने की घर में लाखों रुपयों और गहनों की चोरी की है। पीड़ित नाबालिग बच्ची अपने प्रेमी के दबाव में आकर घर में चोरी कर रही थी। उसने आरोपी को 5 लाख रुपये नकद और अन्य कीमती गहने चोरी करके दे दिए। पुलिस आरोपी की खोज में जुटी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Siddharth Raghuvanshi

•

Updated: 7 Dec 2022, 9:34 PM IST

arresttt.jpg

Arrest

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़के ने नाबालिग लड़की को धमकी देकर उसे उसके ही घर में चोरी करने के लिए मजबूर किया है। आरोपी लड़के ने नाबालिग लड़की से करीब 5 लाख रुपए और कीमती गहने तक हड़प लिए हैं। घटना मुंबई के नागपाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नागपाड़ा पुलिस के मुताबिक, आरोपी लड़के ने 12 साल की नाबालिग की अश्लील तस्वीरें खींच लीं और उसको धमकी देना शुरू कर दिया।

इस डर की वजह से पीड़ित नाबालिग ने अपने घर से कीमती सोने और हीरे के गहने समेत पांच लाख रुपए चुराकर आरोपी लड़के को दे दिए। इस मामले पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की आरोपी से साल 2019 में संपर्क में आई थी। वह आरोपी से अपने स्कूल के बाहर मिलती थी। आरोपी लड़के ने पीड़ित लड़की को अपना नाम अमन बताया था। यह भी पढ़े: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर पीएम मोदी और शिंदे सरकार पर भड़के राज ठाकरे

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने आगे बताया कि लड़की एक इग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ती है और आरोपी लड़के से वह अपने स्कूल के बाहर मिली थी। आरोपी लड़के ने उससे दोस्ती की और उसे नागपाड़ा के एक कमरे में ले गया, जहां आरोपी ने उसकी कुछ अश्लील तस्वीरें खींच ली। इसके बाद आरोपी उसकी अश्लील तस्वीरें दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

जिसकी वजह से नाबालिक लड़की ने शुरू में अपने घर से तीन लाख रुपए चुराए और बाद में दो लाख रुपए गायब करके आरोपी को दे दिया। नाबालिग लड़की ने अपने घर से हीरे की अंगूठी, हीरे की चूड़ियां, गले का हार, गले का हीरे का सेट, सोने की चेन और सोने का लॉकेट समेत अन्य गहने भी चुराने शुरू कर दिया और आरोपी को देते गई।

ऐसे हुआ घटना का खुलासा: मुंबई पुलिस ने कहा कि घर से ज्वेलरी और नकद गायब होने के बाद परिवार को थोड़ा शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है। इसके बाद परिवार ने पुलिस को चोरी की सूचना दी और जांच शुरू हुई। पुलिस अधिकारियों ने 12 साल की नाबालिक बच्ची से पूछताछ भी की, लेकिन कोई बड़ी कामयाबी हाथ नहीं आई। हालांकि, जब पुलिस अधिकारियों ने उसे भरोसा दिलाया, तो उसने कबूल किया कि, उसने घर से कैश और ज्वेलरी चुराए थे।

इसके बाद नाबालिक बच्ची ने अपनी पूरी कहानी सुनाई, जिसमें उसने बताया कि कैसे आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा था और उसने उसे एक बार कमरे में बंद कर दिया था। अगर वह और पैसे नहीं ला पाई तो उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देता। इस मामले पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश कुमार ठाकुर ने बताया कि नाबालिग लड़की के खुलासे के आधार पर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जबरन वसूली, किडनैपिंग और पोस्को एक्ट, 2012 के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।