scriptMumbai-Dussehra Rally At Shivaji Park Row: Bombay HC To Hear Thackeray's Plea On Friday | Mumbai: शिवाजी पार्क में उद्धव और शिंदे गुट को क्या मिलेगी दशहरा रैली की इजाजत? बॉम्बे हाईकोर्ट में अब शुक्रवार को होगी सुनवाई | Patrika News

Mumbai: शिवाजी पार्क में उद्धव और शिंदे गुट को क्या मिलेगी दशहरा रैली की इजाजत? बॉम्बे हाईकोर्ट में अब शुक्रवार को होगी सुनवाई

locationमुंबईPublished: Sep 22, 2022 02:08:30 pm

Submitted by:

Subhash Yadav

महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम कब तक खत्म होगा यह कहना मुश्किल है। दशहरा रैली को लेकर अब संग्राम छिड़ा हुआ है। मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में दशहरा रैली की इजाजत बीएमसी ने उद्धव और शिंदे गुट को देने से इनकार कर दिया है। ऐसे में यह किसे दशहरा रैली की इजाजत मिलेगी अब यह बॉम्बे हाईकोर्ट तय करेगी।

shinde_and_uddhav.jpg
शिवाजी पार्क में उद्धव और शिंदे गुट को क्या मिलेगी दशहरा रैली की इजाजत?
Dussehra Rally At Shivaji Park: मुंबई के शिवाजी पार्क में दशहरा रैली को लेकर उद्धव और शिंदे गुट में ठनी हुई है। इसी बीच बीएमसी ने दोनों गुट को शिवाजी पार्क में रैली की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। साथ ही पूरा विवाद बॉम्बे हाईकोर्ट भी पहुंच गया है। ऐसे में रैली की अनुमति किसे मिलेगी यह कोर्ट तय करेगी। उद्धव गुट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के पास याचिका दायर कर शिवाजी पार्क में दशहरा रैली की इजाजत मांगी है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.