
Photo: AI generated
होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने मुंबई से दो नई होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 2 और 5 मार्च से अपनी सेवाएं शुरू करेंगी। त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग लिस्ट को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है, जिससे उत्तर भारत और अन्य राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
पश्चिम रेलवे के अनुसार, मुंबई के बांद्रा टर्मिनस स्टेशन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और सूबेदारगंज के बीच विशेष किराए पर दो जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
ट्रेन संख्या 02200/02199 बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल कुल 8 फेरे लगाएगी-
02200 बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल हर शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से 05.10 बजे छूटेगी और अगले दिन 05.00 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। यह ट्रेन 7 मार्च से 28 मार्च 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल हर गुरुवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 16.50 बजे रवाना होगी और अगले दिन 16.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 5 मार्च से 26 मार्च 2026 तक चलेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, उधना, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, बियावरा राजगढ़, चाचुरा बिनागंज, रूठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, डबरा और दतिया स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास एवं जनरल सकेंड क्लास कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 04126/04125 बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल कुल 10 फेरे लगाएगी-
04126 बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज सुपरफास्ट स्पेशल हर मंगलवार को बांद्रा टर्मिनस से 11.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.00 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। यह ट्रेन 3 मार्च से 31 मार्च 2026 तक चलेगी। इसी तरह, 04125 सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल हर सोमवार को सूबेदारगंज से 05.20 बजे छूटेगी और अगले दिन 09.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 2 मार्च से 30 मार्च 2026 तक चलेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, रूपबास, फतेहपुर सीकरी, आगरा ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी और फतेहपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास एवं जनरल सकेंड क्लास कोच होंगे।
इन दोनों होली स्पेशल ट्रेनों का रूट इस तरह से तैयार किया गया है कि महाराष्ट्र के साथ-साथ गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिल सके। इन ट्रेनों में एसी, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। टिकटों की बुकिंग रेलवे काउंटरों और आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है।
Updated on:
18 Feb 2026 02:47 pm
Published on:
18 Feb 2026 02:46 pm
