
Lalbaugcha Raja : ‘गणपति बप्पा मोरया’ (Ganpati Bappa Morya) की गूंज मुंबई में हर तरफ सुनाई दे रही है। 10 दिवसीय गणेशोत्सव का आगाज शनिवार को हुआ। विघ्नहर्ता गणपति बप्पा जगह-जगह पंडालों में विराजमान हैं। मुंबई के मशहूर गणपति लालबाग के राजा (लालबागचा राजा) के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पहले ही दिन हजारों भक्तों ने लालबागचा राजा के दर्शन किए और दिल खोल कर दान किया।
मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय पंडाल में विराजमान लालबागचा राजा के दर्शन के लिए भक्त दूर-दूर से आ रहे है। पंडाल के बाहर दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस बार बप्पा को 66 किलो सोने और 325 किलो चांदी के आभूषणों से सजाया गया है। साथ ही 400 करोड़ रुपये का बीमा भी कराया गया है।
लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के कोषाध्यक्ष मंगेश दत्ताराम दलवी ने बताया है कि गणेश चतुर्थी के पहले दिन लालबागचा राजा को 48.30 लाख का दान मिला। गणेशोत्सव (Ganesh Chaturthi Festival 2024) के पहले दिन प्राप्त दान की गिनती आज लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में की गई।
गौरतलब है कि मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने लालबागचा राजा को 15 करोड़ रुपये मूल्य का 20 किलो का सोने का मुकुट अर्पित किया। अनंत अंबानी को लालबागचा राजा समिति का कार्यकारी सलाहकार भी नियुक्त किया गया है।
Updated on:
08 Sept 2024 10:14 pm
Published on:
08 Sept 2024 10:09 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
