11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: आरे कॉलोनी में पकड़ा गया तेंदुआ! दिवाली के दिन डेढ़ साल की बच्ची को बनाया था शिकार

Leopard Attack in Mumbai: बुधवार की सुबह आरे कॉलोनी के न्यूजीलैंड छात्रावास परिसर से एक नर तेंदुए को पकड़ने में सफलता मिली। वन विभाग द्वारा पकड़े गए तेंदुए की उम्र तीन साल बताई जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 26, 2022

leopard trapped in Nashik in Maharashtra

नासिक में कंटीले बाड़ में फंसा तेंदुआ

Mumbai Aarey Leopard Attack: मुंबई के गोरेगांव की आरे कॉलोनी (Aarey Colony) में तेंदुए के हमले में मासूम की मौत के एक दिन बाद वन विभाग की टीम ने इलाके से एक तेंदुए को पकड़ा है। दिवाली की तड़के तेंदुए के हमले (Leopard Attack) में आरे कॉलोनी में एक डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई थी। जिसके बाद से लोगों में दहशत का माहौल था।

मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह आरे कॉलोनी के न्यूजीलैंड छात्रावास परिसर से एक नर तेंदुए को पकड़ने में सफलता मिली। वन विभाग द्वारा पकड़े गए तेंदुए की उम्र तीन साल बताई जा रही है। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसी तेंदुए ने बच्ची को शिकार बनाया था। यह भी पढ़े-Maharashtra: नए गठबंधन की तैयारी में बीजेपी! CM एकनाथ शिंदे बोले- समान विचारधारा वाले साथ आ रहें है

एक तेंदुए ने सोमवार की सुबह करीब 6.30 बजे इतिका लोट (मृतक बच्ची) पर हमला किया था। दिवाली के दिन हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से परिवार व क्षेत्र के लोग सकते में आ गए थे। घटना आरे कॉलोनी की यूनिट नंबर 15 की है। जान गंवाने वाली बच्ची सुबह-सुबह अपनी मां के साथ दिवाली के दीप जलाने के लिए घर से बाहर निकली थी। दीप जलाने के बाद बच्ची जब घर में लौट रही थी तो तेंदुए ने पीछे से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले के वक्त मां घर में चली गई थी। इतिका का शव जंगल में मिला था।

बता दें कि आरे कॉलोनी में पहले भी तेंदुओं का हमला हो चुका है। आरे कॉलोनी तेंदुओं का घर माना जाता है। पर्यावरणविदों का कहना है कि यह तेंदुओं का प्राकृतिक आवास है। लेकिन यहां निर्माण व अतिक्रमण बढ़ने के कारण वन क्षेत्र का हिस्सा दिन-ब-दिन घट रहा है।