9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mumbai News: सोशल मीडिया के जरिए सेक्सटॉर्शन, शख्स को धमकी देकर ऐसे हुई 5.28 लाख की ठगी; जानें मामला

मुंबई के अंधेरी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। मुंबई में 54 साल के एक शख्स को सोशल मीडिया पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने की धमकी देकर उससे 5.28 लाख रुपये की वसूली की गई। यह जानकारी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी दी है।
2 min read
Google source verification
sextortion_1.jpg

Sextortion

मुंबई के अंधेरी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। मुंबई में 54 साल के एक शख्स को सोशल मीडिया पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने की धमकी देकर उससे 5.28 लाख रुपये की वसूली की गई। यह जानकारी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी दी है। अंधेरी पुलिस थाना के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि पीड़ित की शिकायत के मुताबिक, हाल ही में उसने फेसबुक पर एक महिला से दोस्ती की थी। फेसबुक पर ही दोनों ने एक दूसरे का नंबर शेयर किया। जिसके बाद महिला ने उसे व्हाट्सऐप वीडियो चैट के दौरान अपनी बातों में फंसाकर कपड़े उतारने को कहा।

अधिकारी ने आगे बताया कि शख्स ने महिला की बात मान ली और कपड़े उतार दिए। थोड़ी देर बाद महिला ने पीड़ित को बताया कि उसका न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया है और अगर उसने पैसे नहीं दिए तो उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद पीड़ित काफी डर गया और महिला द्वारा दिए गए खाते में 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने शिंदे गुट पर साधा निशाना, कहा- मेरे पिता बीमार थे तब कुछ गद्दारों ने रची साजिश

बता दें कि पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि उस शख्स को दो दिन बाद एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया और शख्स का न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया जाएगा, यह सुनिश्चित करने के लिए और पैसों की डिमांड की। दोनों आरोपियों ने पीड़ित से कुल 5.28 लाख रुपये ऐंठ लिए।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत धोखाधड़ी और अन्य अपराधों में केस दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही दोनों आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पीड़ित की पत्नी की साल 2019 में मौत हो गई थी और वह तब से अवसाद में था।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग