11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nagpur: ढोंगी बाबा के कहने पर मां-बाप ने की 6 साल की बेटी की हत्या, जानें पूरा मामला

Nagpur News: यह घटना नागपुर के सुभाषनगर इलाके में हुई है। माता-पिता ने कुछ दिनों से बच्ची के व्यवहार में बदलाव देखकर ढोंगी बाबा से संपर्क किया था। उसके बाद रात में उसे बुरी तरह पीटा गया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 07, 2022

Nagpur mom dad killed 6 year old girl over superstition

अंधविश्वास के चलते 6 साल की बच्ची की हत्या

Nagpur Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां अंधविश्वास (Superstition) के चक्कर में मां-बाप ने अपनी ही छह साल की बच्ची की हत्या कर दी। दोनों को पुलिस (Nagpur Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ढोंगी बाबा की सलाह पर उन्होंने भूत बाधा से छुटकारा पाने के लिए यह संगीन अपराध किया है।

इस घटना ने नागपुर में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि ढोंगी बाबा की तलाश कर रही है। पुलिस मृतक बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। यह भी पढ़े-Swine Flu: पुणे में तेजी से पांव पसार रहा स्वाइन फ्लू, 4 दिन में मिले 131 मरीज, प्रशासन ने की भीड़ से बचने की अपील

यह घटना नागपुर के सुभाष नगर इलाके में हुई है। माता-पिता ने कुछ दिनों से बच्ची के व्यवहार में बदलाव देखकर ढोंगी बाबा से संपर्क किया था। उसके बाद रात में उसे बुरी तरह पीटा गया। बताया जा रहा है कि बच्ची को पैर और बेल्ट से मारा गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना के बाद बेटी को बेसुध देख माता-पिता उसे अस्पताल लेकर भागे, जहां भर्ती लेने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने आरोपी माता-पिता और उसकी चाची को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस फरार ढोंगी बाबा की तलाश में जुटी है।

आरोपियों की पहचान बच्ची के पिता सिद्धार्थ चिमने (45),मां रंजना (42) और चाची प्रिया बंसोड़ (32) के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, सुभाष नगर निवासी चिमने यूट्यूब पर एक लोकल न्यूज़ चैनल चलाता है। वह पिछले महीने गुरु पूर्णिमा पर अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ तकलघाट इलाके में एक दरगाह गया था। तब से व्यक्ति को अपनी छोटी बेटी के व्यवहार में कुछ बदलाव महसूस हो रहा था।