31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Presidential Elections: ममता बनर्जी ने दिल्ली में बुलाई विपक्ष की बैठक, संजय राउत ने बताया क्या होगा शिवसेना का रुख

राष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्ष को एक करने में बंगाल की सीएम और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी जुट गई है। इसे लेकर ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों की 15 जून को बैठक बुलाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subhash Yadav

•

Updated: 12 Jun 2022, 12:03 PM IST

Sanjay Raut

Sanjay Raut

मुंबई: राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष एक साझा उम्मीदवार बनाने की रणनीति के तहत काम कर रहा है। इसके लिए बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने 15 जून को राजधानी दिल्ली में एक बैठक बुलाई है। यह बैठक दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में होने वाली है। हालांकि इस बैठक में सीएम उद्धव ठाकरे शामिल नहीं होने वाले हैं। शिवसेना नेता संजय राउत ने पार्टी का क्या रुख है इस बैठक को लेकर उसे स्पष्ट किया है। राउत ने कहा कि हमारा अयोध्या का प्रोग्राम तय है लेकिन शिवसेना की तरफ से एक प्रमुख नेता बैठक में शामिल होगा।

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने 15 जून को दिल्ली में एक बैठक बुलाई है। उस बैठक में राष्ट्रपति चुनाव के अलावा देश के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी। हमारा अयोध्या का प्रोगाम तय है लेकिन शिवसेना की तरफ से एक प्रमुख नेता उस बैठक में उपस्थित रहेंगे। हालांकि शिवसेना की तरफ से इस बैठक में कौन जाएगा इसे लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। शिवसेना का कहना है कि विपक्ष की तरफ से जिसका भी नाम राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए फाइनल होगा उसे हमारी पार्टी सपोर्ट करेगी।

यह भी पढ़ें-Presidential Election: शरद पवार करेंगे सोनिया गांधी से मुलाकात, विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार का नाम हो सकता है फाइनल

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने वाम दलों सहित प्रमुख विपक्षी दलों और देश के सभी गैर भाजपाई मुख्यमंत्रियों को लेटर लिखा है। साथ ही 15 जून को दिल्ली में बैठक में शामिल होने के लिए कहा है। वैसे देश को अगले महीने नया राष्ट्रपति मिल जाएगा। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अगर एक से अधिक व्यक्ति ने राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन किया तो नए राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होगी और 21 जुलाई को मतों की गिनती होगी।