पीएमसी के मुताबिक, 54,300 वर्ग फुट में फैले 40 फूड जॉइंट्स के अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त कर दिया है और शेष 20 के खिलाफ कार्रवाई एक-दो दिन में की जाएगी। इस अभियान के लिए पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। टीम ने कुछ होटलों, पबों को पूरी तरह से तोड़ दिया है और कार्रवाई जारी है।