6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

icon

प्रोफाइल

Pune News: बहु की आत्महत्या मामले में पुणे बीजेपी की पूर्व मेयर हुई गिरफ्तार, चौंकाने वाली वजह आई सामने

पुणे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुणे के अलंदी नगर परिषद के पूर्व भाजपा मेयर वैजयंता उमरगेकर-कांबले की बहू ने आत्महत्या कर ली है। बहु की आत्महत्या के मामले में पिंपरी-चिंचवड की आलंदी पुलिस ने आलंदी नगरपरिषद की पूर्व नगर अध्यक्षा को पति और पुत्र के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
vaijayanta_umargekar.jpg

Vaijayanta Umargekar-Kambele

पिंपरी-चिंचवड की अलंदी नगर परिषद के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष वैजयंता उमरगेकर-कांबले की बहू ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के मामले में बीजेपी के पूर्व नगर अध्यक्ष वैजयंता उमरगेकर-कांबले (अलंदी नगर परिषद), उनके पति अशोक उमरगेकर और बेटे अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस बीच पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। इस घटना से जबरदस्त हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। प्रियंका घोलप, प्रियंका पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम के पूर्व बीजेपी नगरपालिका कार्यकर्ता कमल घोलप की बेटी हैं। बता दें कि अलंदी नगर परिषद की मेयर वजयंती अशोक उमरगेकर की बहू प्रियंका अभिषेक उमरगेकर (उम्र 22) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आलंदी की पूर्व नगर अध्यक्षा वैजयंती उमरगेकर के साथ पिछले साल नवंबर में उसका ब्याह हुआ था। यह भी पढ़ें: Mumbai News: पुलिस चौकी के चेंजिंग रूम से गायब हुई कांस्टेबल की सोने की चेन, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

रविवार को आलंदी- मरकल रोड स्थित अपने घर पर प्रियंका ने आत्महत्या कर ली थी। दहेज के लिए की गई प्रताड़ना से तंग आकर प्रियंका ने ये कदम उठाया। इस मामले में प्रियंका के पिता अनिल घोलप (45) ने आलंदी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक, प्रियंका के पिता अनिल घोलप ने अपनी शिकायत में कहा है कि आठ महीने पहले प्रियंका और अभिषेक उमरगेकर की शादी हुई थी। शादी के बाद से प्रियंका को उसके ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इसी प्रताड़ना से तंग आकर रविवार की रात आठ बजे उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वाईसीएम हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम हुआ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रियंका ने सुसाइड ही की है, यह साफ हो गया। पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके पति, सास, ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।