28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवसेना नेता ने दीपाली सय्यद पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- लोगों से करोड़ो रुपए ठगे

महाराष्ट्र में सियासी घमासान जारी हैं। शिवसेना नेता और मराठी फिल्मों की अभिनेत्री दीपाली सय्यद पर उनके पूर्व पीए ने करोड़ों रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। आरोप है कि सय्यद चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से दीपाली सय्यद ने करोड़ों रुपए का गबन किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Siddharth Raghuvanshi

•

Updated: 8 Dec 2022, 3:02 PM IST

Deepali Sayed Bhausaheb Shinde row

शिवसेना नेता दीपाली सय्यद का है पाकिस्तान से कनेक्शन? पूर्व PA ने किया दावा

महाराष्ट्र में सियासी घमासान जारी हैं। इस एक नया मामला सामने आया हैं। मराठी अभिनेत्री और शिवसेना नेता दीपाली सय्यद पर उनके पूर्व निजी सहायक (पीए) ने बेहद गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि दीपाली सय्यद ने लोगों से ट्रस्ट के जरिए करोड़ो रुपए ठगे हैं। दीपाली ने एक ट्रस्ट बनाया और लोगों से करोड़ों रुपए इसके नाम पर लूटे। आज इस ट्रस्ट में महज 9 हजार 182 रुपए बचे हैं। बाकी दीपाली सय्यद ने गबन कर डाले। यानी ट्रस्ट के नाम जमा किया हुआ पैसा अपने उपयोग के लिए उड़ा लिया। पूर्व पीए ने यह भी आरोप लगाया है कि उनका पाकिस्तान और दुबई कनेक्शन है।

दीपाली सय्यद के पीए के मुताबिक, अगर ट्रस्ट के कारोबार की जांच होगी तो बहुत बड़ा सच दुनिया के सामने आएगा। दीपाली सय्यद के पीए रह चुके शख्स का नाम भाऊसाहेब शिंदे है। भाऊसाहेब शिंदे ने मांग की है कि दीपाली सय्यद के ट्रस्ट की अच्छे से जांच की जाए, वरना वे आत्मदहन कर लेंगे। दीपाली सय्यद ने आरोप ठुकरा दिया है और यह आरोप तथ्यहीन बताया है। यह भी पढ़े: हेल्थ डिपार्टमेंट में भर्ती का महाघोटाला, महाराष्ट्र के कई इलाकों में फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर देकर ठगी

बता दें कि दीपाली सय्यद के पूर्व पीएम भाऊसाहेब शिंदे ने कहा सय्यद चैरिटेबल ट्र्स्ट के बैंक खाते में महज 9 हजार 182 रुपए पाए गए। बाकी की रकम का दीपाली सय्यद ने क्या किया, इसकी जांच अच्छे से होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा वे जल्दी ही इस संबंध में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मिलकर जांच की मांग करेंगे।

मीडिया से बात करते हुए भाऊसाहेब शिंदे ने कहा कि सय्यद चैरिटेबल ट्र्स्ट के लेनदेन की जांच क्राइम ब्रांच की टीम से करवाई जाए। वे इसके लिए राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे से अपील करने वाले हैं। वे कहते हैं कि अगर दीपाली सय्यद के कारनामों की जांच नहीं हुई तो वे राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के ‘सागर’ बंगले के बाहर आत्मदहन करेंगे।

कौन हैं दीपाली सय्यद: दीपाली सय्यद उस वक्त चर्चा में आई थी जब उन्होंने बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए 10 करोड़ रुपए डोनेट किए थे। इसके बाद वह चर्चा में तब आई जब शिंदे गुट ने उद्धव ठाकरे से बगावत की थी। तब दीपाली सय्यद ने दोनों गुटों के बीच सुलह करवाने की पेशकश की थी। इसके बाद दीपाली सैय्यद की ठाकरे गुट से दूरियां बढ़ने लगी। उन्होंने उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे पर आरोप लगाया कि शिंदे सरकार के आने के बाद बीएमसी से आनेवाले ‘खोखे’ मातोश्री में आने बंद हो गए हैं। दीपाली सय्यद का जन्म एक मराठी परिवार में हुआ था लेकिन उन्होंने फिल्म डायरेक्टर बॉबी खान से शादी कर ली और सोफिया जहांगीर सय्यद बन गई।