22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई के चेंबूर में फेल होने के डर से 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

SSC Board Exams: पुलिस के अनुसार, छात्र ने फेल होने के डर से आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अनिकेत ठोंबे के तौर पर हुई है। वह चेंबूर के विजय नगर इलाके में परिवार के साथ रहता था।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 17, 2023

Mumbai_police.jpg

मुंबई पुलिस

Mumbai Chembur News: मुंबई के चेंबूर इलाके में दिलदहला देने वाली घटना हुई है। जहां गुरुवार की रात में दसवीं के छात्र ने महज इसलिए अपनी जान दे दी, क्योकि उसकी एसएससी यानी दसवीं की बोर्ड परीक्षा में कुछ विषयों के पेपर अच्छे नहीं गए थे। उन विषयों में असफल होने के डर के चलते 15 वर्षीय लड़के ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

चेंबूर पुलिस के अनुसार, छात्र ने फेल होने के डर से आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अनिकेत ठोंबे के तौर पर हुई है। वह चेंबूर के विजय नगर इलाके में परिवार के साथ रहता था। चेंबूर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़े-Maharashtra: सांगली में दिनदहाड़े बीजेपी पार्षद की हत्या, बेटे के स्कूल के पास बदमाशों ने गोलियों से भूना

मालूम हो कि राज्यभर में अभी दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा चल रही है। इस परीक्षा में अनिकेत भी शामिल हुआ, लेकिन उसके कुछ पेपर कठिन गए थे। इसलिए उसे असफल होने का डर सता रहा था। नतीजतन, वह कुछ दिनों से तनाव में था। गुरुवार की रात उसकी मां जब किसी काम से बाहर गई हुई थी। तब अनिकेत ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

कुछ देर बाद जब मां घर लौट आई तो उन्होंने घर अंदर से बंद होने के कारण अनिकेत को आवाज लगाई और उसे फोन किया। लेकिन अन्दर से उसने कोई जवाब नहीं दिया। अंत में पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। घर में अनिकेत फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही चेंबूर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।