11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर की बिगड़ी तबीयत, जेजे अस्पताल में कराया गया एडमिट

Dawood Ibrahim's Brother Iqbal Kaskar Admitted in Hospital: 1993 के मुंबई बम धमाकों के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को शनिवार को नवी मुंबई (Navi Mumbai) के तलोजा जेल (Taloja jail) से अस्पताल ले जाया गया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 21, 2022

Iqbal Kaskar

इकबाल कासकर को अस्पताल में किया गया एडमिट

Iqbal Kaskar News: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के भाई इकबाल कासकर (Iqbal Kaskar) को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत के बात मुंबई (Mumbai) के सरकारी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। बताया जा रहा है कि इकबाल कासकर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद पुलिस उन्हें मुंबई के जेजे अस्पताल (JJ Hospital) लेकर गयी। जहां डॉक्टरों द्वारा जांच के लिए भगोड़े गैंगस्टर के भाई को भर्ती कराया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि 1993 के मुंबई बम धमाकों के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को शनिवार को नवी मुंबई (Navi Mumbai) के तलोजा जेल (Taloja jail) से अस्पताल ले जाया गया। कासकर का जेजे अस्पताल के हृदय विभाग (Cardiac Department) में इलाज चल रहा है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, पंजाब पुलिस अधिकारी की गाड़ी में IED प्लांट करने वाले को शिरडी से दबोचा

प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने इस साल फरवरी में मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering Case) के एक मामले में कासकर को गिरफ्तार किया था। ईडी ने उसे तलोजा जेल से हिरासत में लिया था। कासकर पर जबरन वसूली (Extortion Cases) के कई मामले दर्ज है और इसी को लेकर पुलिस ने कासकर को गिरफ्तार किया था और वह अभी न्यायिक हिरासत में है।

मुंबई की एक विशेष अदालत ने दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेजा है। कासकर जबरन वसूली के कई मामलों में ठाणे जेल में बंद है। ईडी अंडरवर्ल्ड से जुड़ी संपत्तियों, मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है।

धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत कासकर पर मामला दर्ज किया गया है. ईडी का आरोप है कि कासकर दाऊद इब्राहिम के नेतृत्व वाले गिरोह का एक प्रमुख सदस्य था और धमकी, जबरन वसूली जैसी गतिविधियों में शामिल था। ईडी का कहना है कि कासकर से पूछताछ में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं क्योंकि वह एक प्रमुख साजिशकर्ता और सिंडिकेट का प्रमुख मेंबर है।