
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों का ऐलान किया. आज दोपहर में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों के लिए तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि हरियाणा में 1 अक्टूबर को एक चरण में वोटिंग होगी. दोनों विधानसभाओं के लिए 4 अक्टूबर को मतगणना होगी.
पहले खबर आ रही थी कि आयोग महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के शेड्यूल को लेकर भी घोषणा करेगा। लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया जाएगा। 2009 के बाद से महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव एक साथ तीन बार हो चुके हैं। हालाँकि, इस बार दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव अलग-अलग हो रहे है।
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने कहा, "पिछली बार महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे। उस समय जम्मू-कश्मीर कोई फैक्टर नहीं था, लेकिन इस बार इस साल 4 चुनाव हैं और इसके तुरंत बाद 5वां चुनाव है, जिसमें जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली शामिल हैं। सुरक्षा बलों की आवश्यकता के आधार पर हमने 2 चुनाव एक साथ कराने का फैसला किया है...दूसरा फैक्टर यह है कि महाराष्ट्र में भारी बारिश हुई और कई त्यौहार भी आने वाले हैं..."
गौरतलब हो कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म होने वाला है। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर तक है। 2019 में 288 सदस्यीय महाराष्ट्र और 90 सदस्यीय हरियाणा में 21 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था।
Updated on:
16 Aug 2024 07:14 pm
Published on:
16 Aug 2024 07:09 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
