2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुणे में तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, हवा में उछली, सामने आया खौफनाक VIDEO

Pune Accident : पुणे में एक कार ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। महिला को गंभीर चोटें आई हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 13, 2024

Pune Accident video

Pimpri Chinchwad Accident Video : महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से एक महिला घायल हो गई। सड़क पार कर रही महिला को कार ने उड़ा दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीड़ित महिला हवा में उछल गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना 12 जून को एमआईडीसी भोसरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के स्वराज चौक पर हुई थी। बाद में महिला को कार ड्राइवर खुद अस्पताल ले गया। महिला का फिलहाल इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े-Mumbai: महिला डॉक्टर ने ऑनलाइन ऑर्डर की आइसक्रीम, उसमें मिली इंसान की कटी उंगली, केस दर्ज

इस दुर्घटना से संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कार की टक्कर लगने से महिला हवा में उछलकर कुछ दूर गिरती हुई दिखाई दे रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि चालक को लगा कि महिला सड़क पार कर लेगी, लेकिन वह कार की चपेट में आ गई।

दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जख्मी महिला की मदद की। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

मालूम हो कि पिछले महीने पुणे के कल्याणी नगर इलाके में पोर्श कार ने बाइक सवार दो इंजिनियरों को टक्कर मार दी थी। लक्जरी कार को कथित तौर पर नामी बिल्डर विशाल अग्रवाल का 17 साल का बेटा चला रहा था। इस हादसे में दो आईटी पेशेवरों की मौत हो गई थी।