10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: एक और नेता कांग्रेस में हुए शामिल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिलाई सदस्यता

CG Election 2023: आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोड़खाम्ही के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Election 2023 Big news: Manish Tripathi joins Congress

मनीष त्रिपाठी कांग्रेस में हुए शामिल

मुंगेली। Manish Tripathi joins Congress: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की पहले चरण की वोटिंग जारी हैं। सत्ता पर जीत हासिल करने राजनैतिक पार्टियां अपनी पूरी ताकत लगा रही हैं। जोरों-शोरों से चुनावी प्रसार चल रहा हैं। इसी बीच आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोड़खाम्ही के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

यह भी पढ़े: CG First Phase Voting : तीन बजे तक 59.19 फीसदी हुआ मतदान

मनीष त्रिपाठी हुए कांग्रेस में शामिल

कार्यक्रम के बीच लोरमी विधानसभा से JCCJ पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज मनीष त्रिपाठी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र की गारंटी नहीं है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र की गारंटी है। पीएम मोदी के पुराने वादे को लेकर कहा, नरेंद्र मोदी भी भारत के सबसे बड़े लबरा नेता हैं। जिन्होंने 15 लाख देने की बात कही थी, जो अब तक किसी को नहीं मिला। इसके चलते ही cm बघेल की मौजूदगी में मनीष त्रिपाठी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

यह भी पढ़े: लोकतंत्र का उत्साह...कहीं बुजुर्ग तो कहीं तीन पीढ़ी के सदस्यों ने डाला वोट, देखें महपर्व की झलकियां