
CG Election Breaking: कांग्रेस को झटका, अंबालिका साहू BJP में हुईं शामिल, ओम माथुर ने दिलाई सदस्यता
मुंगेली। CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के बीच इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस पार्टी की दिग्गज नेत्री अंबालिका साहू अपने पार्टी का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुईं है। बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने अंबालिका साहू को भाजपा में सदस्यता दिलाई है।
कांग्रेस की उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद टिकट कटने को लेकर कई नेताओं में नाराजगी है। टिकट कटने से परेशान होकर कई नेता दूसरे पार्टी में शामिल हो रहे है। बता दें कि, अंबालिका साहू बिल्हा विधानसभा के लिए टिकट की दावेदारी कर रही थी। जिसके बाद टिकट कटने से नाराज होकर मंगलवार को कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हो गयी हैं। अंबालिका साहू छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड की सदस्य भी हैं, लेकिन अब विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें टिकट नहीं मिला तो शनिवार को उन्होंने अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया है।
Updated on:
24 Oct 2023 04:24 pm
Published on:
24 Oct 2023 04:24 pm
