WHO की भी रिपोर्ट
साल 2016 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अध्ययन के मुताबिक, विश्व के 20 में से 14 सबसे प्रदूषित शहर भारत में हैं। भारी धुंध के कारण पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी का ऐलान, विमान सेवाएं रद्द करने, स्कूल बंद करने और राजनीतिक उठापटक के कई उदाहरण देखने को मिल चुके हैं। कई चिकित्सकों का भी ये कहना है कि 30 साल पहले तक उनके पास आने वाले लंग कैंसर के मरीजों में 80 से 90 फीसदी मरीज धूम्रपान करने वाले होते थे। इनमें से ज्यादातर 50 से 60 वर्ष की उम्र के पुरुष होते थे। लेकिन पिछले छह सालों में, लंग कैंसर के आधे से ज्यादा मरीज ऐसे रहे जिन्होंने कभी धूम्रपान नहीं किया और इनमें करीब 40 फीसदी संख्या महिलाओं की रही।