बीस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अब तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ एनएचपीएस लागू करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य प्रति परिवार 5 लाख रुपये के हिसाब सेे प्रति वर्ष 10 करोड़ कमजोर परिवारों को कवर करना है। अधिकारी ने कहा कि चार राज्यों - दिल्ली, ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल ने इस योजना को अपनाने के लिए अभी तक कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी है, उन्होंने कहा कि इन राज्यों के साथ चर्चा उन्हें ऑनबोर्ड पर लाने के लिए है। इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अाने वाले 15 अगस्त से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाल किले के प्राचीर से इस योजना की शुरूआत कर सकते है।