2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आप बेटी के पिता हैं तो करें बस ये छोटा सा काम, मिलेंगे 27 लाख रुपए

क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप हर रोज 132 रुपए जैसी छोटी रकम बचाएं तो आप कुछ सालों बाद 27 लाख रुपए की रकम बना सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 2 Apr 2018, 6:49 PM IST

LIC

नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप हर रोज 132 रुपए जैसी छोटी रकम बचाएं तो आप कुछ सालों बाद 27 लाख रुपए की रकम बना सकते हैं। अगर आप बेटी के पिता है तो आप इस रकम से अपनी बेटी की शादी कर सकते हैं। दरअसल देश की सबसे बड़ी सरकारी इंश्योरेंस कंपनी ऐसे लोगों के लिए एक खास स्कीम लेकर आई है। जिसमें अपनी बच्ची के लिए हर रोज 132 रुपए की रकम बचत करने पर बेटी की शादी के समय आपको 27 लाख रुपए की रकम प्राप्त हो सकेगी। आइए जानते हैं ऐसा कैसे हो सकता है।

किसके लिए है ये योजना
लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ने इस पॉलिसी का नाम भी कन्यादान योजना रखा है। आमतौर पर लोग बेटी की शादी के लिए चिंता करते हैं। उन लोगों के लिए यह पॉलिसी सबसे अच्छी है। इस योजना में 132 रुपए रोज के हिसाब से करीब 3600 रुपए की मंथली प्रीमियम पर यह प्लान मिलता है। अगर कोई इससे कम प्रीमियम या इससे ज्यादा प्रीमियम भी देना चाहे तो यह प्लान मिल सकता है। यह फायदे भी प्रीमियम भी के हिसाब से घट या बढ़ जाएंगे।

क्या करना होगा
इस पॉलिसी के लिए आपको 22 साल तक प्रीमियम देना होगा। रोज 132 रुपए या महीने में लगभग 3600 रुपए। बीच में अगर बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है परिवार को नहीं देना होगा कोई प्रीमियम। बेटी को पॉलिसी के बचे साल के दौरान हर साल मिलेगा 1 लाख रुपए। पॉलिसी पूरा होने पर नॉमिनी को मिलेगा 27 लाख रुपए। यह पॉलिसी कम या ज्यादा प्रीमियम की भी ली जा सकती है।

खास बातें
- माता या पिता अपनी बिटिया के लिए यह पॉलिसी ले सकते हैं।
- बीमाधारक की मृत्यु हो जाने पर अगली किश्ते माफ हो जाएंगी
- मृत्यु के बाद 10 लाख रुपए मिलेंग, अगर अचानक एक्सीडेंट में मृत्यु होती है तो 20 लाख की रकम मिलेगी।
- बिटिया की शादी के समय 27 लाख रुपए की रकम मिलेगी।
- बिटिया के लालन-पालन और शिक्षा के लिए हर साल 1,00,000 रुपए की रकम शादी होने तक मिलेगी।
- पॉलिसी लेने के बाद आप रहे या न रहे आपकी बिटिया की शिक्षा और देखभाल चलती रहेगी।