31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी की जीत से बाजार में आई बहार, Mutual Fund और SIP में निवेश करने पर मिलेगा 40 फीसदी तक का रिटर्न

मोदी सरकार के आने की उम्मीद से बाजार में काफी जोश देखने को मिल रहा है रुझानों के सामने आने के बाद यह लगभग तय हो गया है कि देश में एक बार फिर से मोदी सरकार बन सकती है NDA को मिल रही जीत का सीधा फायदा शेयर बाजार में देखने को मिल रहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 23 May 2019, 2:57 PM IST

pm modi

मोदी की जीत से बाजार में आई बहार, Mutual Fund और SIP में निवेश करने पर मिलेगा 40 फीसदी तक का रिटर्न

नई दिल्ली। आज यानी 23 मई को देश में नई सरकार बनाने के लिए वोटों की गिनती की जा रही है। अब तक आए रूझानों के हिसाब से देश में एक बार फिर से मोदी सरकार बनती नजर आ रही है। मोदी सरकार के आने की उम्मीद से बाजार में काफी जोश देखने को मिल रहा है। रुझानों के सामने आने के बाद यह लगभग तय हो गया है कि देश में एक बार फिर से मोदी सरकार बन सकती है। अगले पांच सालों के लिए केंद्र में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने जा रही है। NDA को मिल रही जीत का सीधा फायदा शेयर बाजार में देखने को मिल रहा है। आज सुबह से ही शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है।


म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने वालों को मिलेगा बंपर रिटर्न

बाजार के एक्सपर्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि बीजेपी के एक बार फिर आने के संकेत से देश की अर्थव्यवस्था आने वाले समय में और भी ज्यादा मजबूत होगी। इसके साथ ही जिन भी लोगों ने बाजार में निवेश किया हुआ है उनको आने वाले 5 सालों में बंपर रिटर्न देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि इसमें सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होने वाला है, जिन्होंने म्यूचुअल फंड और सिस्टेमैटिक इन्वेस्टेमेंट प्लान ( sip ) में पैसा लगा रखा है।


ये भी पढ़ें: मोदी सरकार के दोबारा वापस आने के संकेत से निवेशकों की हुई चांदी, 10 मिनट में कमा लिए 2.80 लाख करोड़


निवेश करने पर मिलेगा बंपर रिटर्न

आपको बता दें कि अगर आपने भी पैसा लगा रखा है या आप लगाने के बारे में विचार कर रहे हैं तो अगर आप SIP या mutual funds में पैसा लगा सकते हैं क्योंकि म्यूचुअल फंड और एसआई के द्वारा निवेशक अलग-अलग कंपनियों में निवेश करते हैं, जिसके कारण उनको काफी फायदा होता है। इसके साथ ही एक्सपर्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि मोदी सरकार के एक बार फिर आने से निवेशकों को 40 फीसदी तक का रिटर्न देखने को मिल सकता है क्योंकि आज के समय में 40 फीसदी निवेश इक्विटी मार्केट में किया जाता है, जिसका निवेशकों को काफी फायदा मिलता है। इक्विटी मार्केट में निवेश के कारण ही इसमें बंपर रिटर्न की ज्यादा संभावनाएं होती हैं।


अगले 5 सालों में मिल सकता है 40 फीसदी तक का रिटर्न

एंजल ब्रोकिंग के वाइस प्रेसीडेंट ने जानकारी देते हुए बताया कि एक बार फिर से मोदी ( Narendra Modi ) सरकार के आने पर बाजार को फायदा होगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अभी म्यूचुअल फंड और एसआईपी ( SIP ) में एक साल में 15 से 20 फीसदी तक का रिटर्न देखने को मिलता है, लेकिन मोदी सरकार के कामकाज औऱ उनकी नीतियों से आने वाले सालों में बाजार में बंपर रिटर्न देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिन लोगों ने भी म्युचल फंड में पैसा लगा रखा है उन सभी लोगों को अगले पांच सालों में 40 से 45 फीसदी तक का सालाना रिटर्न मिल सकता है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें
patrika Hindi News App.