यह भी पढ़ेंः- दवा कंपनियों ने निवेशकों को कराई है भरपूर कमाई, 6 महीने में दिया है दोगुने से ज्यादा रिटर्न
यह दो बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता पर्सनल लोन
देश के दो सरकारी बैंक सबसे सस्ता पर्सनल लोन प्रोवाइड करा रहे हैं। सबसे सस्ता पर्सनल लोन यूनियन बैंक का है, जो आपको 8.90 फीसदी की ब्याज दर से पर्सनल लोन दे रहा है। अगर आपको 5 लाख रुपए पांच साल के टेन्योर के लिए चाहिए तो आपको इस ब्याज दर सिर्फ 10,355 रुपए प्रति माह की ईएमआई चुकानी होगी। वहीं पंजाब नेशनल बैंक की पर्सनल लोन की ब्याज दर सिर्फ 8.95 फीसदी है। अगर समान रकम, समान अवधि के लिए चाहिए तो आपको प्रति माह 10,367 रुपए की ईएमआई ही चुकानी होगी। आपको बता देें कि यही दो बैंक हैं जो आपको 9 फीसदी से नीचे की ब्याज दर पर पर्सनल लोन मुहैया करा रहे हैं।
इन बैंकों का है 9 फीसदी से नीचे ब्याज दर
बैंक का नाम | ब्याज दर ( फीसदी में ) | प्रति माह ईएमआई ( रुपए में ) |
यूनियन बैंक | 8.90 | 10,355 |
पीएनबी बैंक | 8.95 | 10,367 |
इन सरकारी बैंकों में भी कम ब्याज दर
अगर बात उन बैंकों की करें तो जिनकी ब्याज दरें 10 फीसदी से नीचे हैं सबसे पहला नाम इंडियन बैंक का आता है। इंडियन बैंक पर्सनल लोन पर 9.20 फीसदी ब्याज दर वसूल रहा है। जबकि एसबीआई की ब्याज दर 9.60 फीसदी हैै। बैंक ऑफ महाराष्ट्र 9.70 और सेंट्रल बैंक 9.85 फीसदी ब्याज दर ले रहा है। अगर 5 साल के लिए 5 लाख रुपए का लोन लिया जाए तो आपको चारों बैंकों में क्रमश: 10,428 रुपए, 10525 रुपए, 10,550 रुपए और 10,587 रुपए चुकाने होंगे। खास बात तो ये हैं कि चारों बैंक सरकारी हैं।
इन बैंकों में 10 फीसदी से नीचे हैं ब्याज दर
बैंक का नाम | ब्याज दर ( फीसदी में ) | प्रति माह ईएमआई ( रुपए में ) |
इंडियन बैंक | 9.20 | 10,428 |
एसबीआई | 9.60 | 10,525 |
बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 9.70 | 10,550 |
सेंट्रल बैंक | 9.85 | 10,587 |
इस फेहरिस्त में प्राइवेट बैंक भी हैं शामिल
वहीं बैंक 10 फीसदी से ज्यादा और 11 फीसदी से कम पर्सनल लोन पर ब्याज दर वसूल कर रहे हैं। पहले बात यूको बैंक की करें तो 10.05 फीसदी की ब्याज दर है। जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सलन लोन पर 10.25 फीसदी की ब्याज दर वसूल कर रहा है। जिसकी वजह से 5 लाख के लोन पर पांच साल के टेन्योर के लिए आपको क्रमश: 10,636 रुपए और 10,685 रुपए की मंथली ईएमआई चुकानी होगी। वहीं इस फेहरिस्त में एचडीएफसी और कोटक बैंक का नाम भी शामिल है। दोनों बैंक 10.75 फीसदी की ब्याज दर पर पर्सनल लोन प्रोवाइड करा रहे हैं। ऐसे में आपको पांच लाख के लोन पर पांच साल हर महीने 10,809 रुपए की किस्त चुकानी होगी।
यह भी पढ़ेंः- लगातार तीसरे दिन Diesel की कीमत में गिरावट, जानिए कितने हो गए हैं आपके शहर में दाम
11 फीसदी से कम ब्याज दर पर यहां मिलता है पर्सनल लोन
बैंक का नाम | ब्याज दर ( फीसदी में ) | प्रति माह ईएमआई ( रुपए में ) |
यूको बैंक | 10.05 | 10,636 |
बैंक ऑफ बड़ौदा | 10.25 | 10,685 |
एचडीएफसी बैंक | 10.75 | 10,809 |
कोटक बैंक | 10.75 | 10,809 |