वहीं दूसरी ओर सरकारी बैंकों की एफडी की बात करें तो रेपो रेट में कटौती होने से सीनियर सिटीजन की एफडी पर ब्याज दरों में गिरावट देखने को मिली है। उसके बाद बाद भी पंजाब नेशनल बैंक सीनियर सिटीजन को 6 फीसदी का ब्याज तीन साल की अवधि के लिए दे रहा है, मैच्योरिटी के बाद रुपए 1,19,562 रुपए हो जाएगा। वहीं पंजाब एंड सिंध बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 6.05 फीसदी का ब्याज दे रहा है जो तीन साल के बाद एक लाख का 1,19,739 रुपए हो जाएगा। एसबीआई और केनरा बैंक में सीनियर सिटीजन की एफडी पर ब्याज दर 5.80 फीसदी है, तीन साल के बाद निवेशकों को 18,857 रुपए का फायदा होगा। इसके अलावा आईडीबीआई बैंक में 5.75 फीसदी की ब्याज के साथ तीन साल के बाद एक लाख निवेश बढ़कर 1,18,681 रुपए हो जाएगा।