
मुज़फ्फरनगर. शुगर बाउल कहे जाने वाले मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में बनने वाले गुड़, शक्कर और चीनी की देशभर में काफी डिमांड है। सर्दियों के मौसम में यहां का गुड़ (jaggery) देशभर में सप्लाई किया जाता है। मुजफ्फरनगर में गुड़ मंडी शुक्रवार को गुड़ चाकू के भावों में गिरावट देखी गई है। गुरुवार को जहां गुड़ चाकू के दाम 1035 से 1115 रुपए प्रति मन थे, वहीं शुक्रवार को 1035 से 1111 रहे। वहीं, क्षेत्र की अलग-अलग चीनी मिलों में चीनी के भाव (Sugar Price) गुरुवार के मुकाबले थोड़ी गिरावट देखी गई। 22 जनवरी को मुजफ्फरनगर गुड़ मंडी (Muzaffarnagar Jaggery Market) में नए गुड़ की आवक करीब 2500 मन रही, जो कि गुरुवार के मुकाबले चार गुना से अधिक है। आइये जानते हैं गुरुवार 22 जनवरी को मुजपफ्फरनगर की मंडी में विभिन्न किस्मों के गुड़ और शक्कर के भाव के साथ विभिन्न मिलों में चीनी के रेट क्या रहे।
मुजफ्फरनगर गुड़ मंडी के भाव
गुड़ चाकू - 1035 - 1111
गुड़ लड्डू- 1050 - 1105
गुड़ खुरपा- 1000 - 1021
शक्कर मसाला- 1080 - 1100
रस्कट ढेया- 920 - 940
ढेया- 1050 - 1100
( नोट: गुड़ शक्कर के ये भाव प्रति 40 किलोग्राम (प्रति मन) के हिसाब से हैं। )
विभिन्न चीनी मिलों में 22 जनवरी को चीनी के भाव
खतौली - 3180
मंसूरपुर - 3233 न्यू
बुढ़ाना - 3140 न्यू
थानाभवन (शामली) - 3135
शामली - 3125
टिकोला - 3130
रोहाना - 3120
तितावी - 3240
मोरना - 3100
खाइखेड़ी - 3250 नई
सकौती (मेरठ)- 3120
लिबरहेड़ी (उत्तराखंड)- 3190
( नोट: चीनी के भाव प्रति कुंतल में)
Published on:
22 Jan 2021 03:38 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
