20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

…तो और उग्र होगा आंदोलन – टिकैत

हरियाणा में चल रहे जाट आरक्षण आंदोलन के समर्थन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्वखाप महापंचायत हुई। इसमें हरियाणा के जाटों को पूर्ण समर्थन और पश्चिमी उत्तर प्रदेश बंद का ऐलान भी किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Lokesh Kumar

•

Feb 20, 2016

नोएडा।
हरियाणा में चल रहे जाट आरक्षण आंदोलन के समर्थन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्वखाप महापंचायत हुई। इसमें हरियाणा के जाटों को पूर्ण समर्थन और पश्चिमी उत्तर प्रदेश बंद का ऐलान भी किया गया। महापंचायत में साफ कहा गया कि यदि सरकार जाटों की आरक्षण की मांग नहीं मानती तो आंदोलन और उग्र होता जाएगा, अभी तो सिर्फ शुरुआत है। महापंचायत में मौजूद रहे भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि....


jat-agitation-western-up-will-be-with-haryana-jats-agitation-13944.html">यह भी पढ़ें- अब उत्तर प्रदेश जाम करेंगे जाट

कल बंद रहेगा पूरा पश्चिमी उत्तरप्रदेश

टिकैत ने पत्रिका से कहा कि आज हुई खाप पंचायत में फैसला लिया गया है कि एक टीम आज रात 8 बजे राजनाथ सिंह से मुलाकात करेगी। उसके बाद वार्ता में जो भी निकलकर सामने आता है। उसके तहत आगे की रणनीति बनाई जाएगी और साथ ही कल पूरे पश्चिमी उत्तरप्रदेश को जाट समाज बंद करेगा।


समर्थन देने वाली पार्टी का स्वागत

उन्होंने कहा कि आंदोलन जाट बिरादरी के आरक्षण को लेकर है, जिसमें केवल जाट बिरादरी ही शामिल है। उसके बाद भी अगर कोई पार्टी विशेष हमे समर्थन करती है, तो हम उसका स्वागत है। .


केंद्र में आरक्षण चाहिए...

उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बात पूरी बिरादरी की है, न की उत्तर प्रदेश की। हरियाणा में जाट भाइयों को कोई आरक्षण नहीं मिल रहा है। अब हमारी मांग है की हमको केंद्र में आरक्षण चाहिए।


...तो करेंगे सरकार का बहिष्कार

आरक्षण नहीं मिलने के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो अभी तो ये शुरुआत है जाट बिरादरी मिलकर सरकार का बहिष्कार करेगी। साथ ही आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा।