6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुजफ्फरनगर

बीजेपी नेताओं को मोहल्ले में घुसने पर प्रतिबंध से भाजपा में बढ़ सकती है बेचैनी, देखें वीडियो

भजपा नेताओं के लिए बुरे दिन की आहट, लोकसभा चुनाव से पहले लोगों ने मोहल्ले में घुसने पर लगाया प्रतिबंध  

Google source verification

मुज़फ्फरनगर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भले ही लोगों से अच्छे दिनों का वादाकर सत्ता में आए हों, लेकिन अब भाजपा नेताओं से लोगों की नाराजगी इस कदर बढ़ गई है कि वे अपने गांव और मुहल्ले में भी भाजपा नेताओं को घुसने तक नहीं दे रहे हैं। नगर पालिका परिषद द्वारा मुज़फ्फरनगर के मोहल्ला जनकपुरी के कई दर्जन लोगों को नोटिस भेजे जाने को लेकर पूरे मोहल्ले के लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। इसके चलते मोहल्ले वासियों ने मंगलवार को एक मीटिंगकर भाजपा के नेताओं पर मोहल्ले में घुसने पर प्रतिबंध लगाते हुए आंदोलन करने का ऐलान किया है। यही नहीं जनकपुरी मोहल्ला वासी भाजपा नेताओं से इतने नाराज दिखे कि मोहल्ले वासियों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मोहल्ले में भाजपा विरोधी बैनर तक लगा डाले हैं।