24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमिका के महंगे शौक आैर डिमांड बढ़ने पर करने लगे एेसा काम, जानकर चौंक गर्इ पुलिस, मुठभेड़ में हुए गिरफ्तार- देखें वीडियो

-पुलिस ने मुठभेड़ में चार आरोपियों को गिरफ्तार पूरी कहानी जानकर चौंक गये अधिकारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 11 Mar 2019, 6:30 PM IST

news

प्रेमिका के महंगे शौक आैर डिमांड बढ़ने पर करने लगे एेसा काम, जानकर चौंक गर्इ पुलिस, मुठभेड़ में हुए गिरफ्तार- देखें वीडियो

मुजफ्फरनगर।आप ने अब तक गर्लफ्रेंड की शौक पूरा करने के लिए उधार लेने से कर्ज तक कर्इ खबरें सुनी आैर वाक्य देखें होंगे, लेकिन पुलिस ने मुठभेड़ में एेसे चार युवकों को दबोचा है। जो प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने के लिए अपराध की दुनिया में उतरकर चोरी आैर लूट की वारदात को अंजाम देने लगे। पुलिस ने बदमाशों के पास से 3 गाड़ी, 2 तमंचे, 2 चाकू, 4 गाय और दर्जनों कारतूस बरामद किये है। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी शातिर चोरों को सलाखों के पीछे भेज दिया।

पुलिस को एेसे लगी आरोपियों की जानकारी

दरअसल मामला बुढाना कोतवाली क्षेत्र के बुढाना बसी खुर्द रोड का हैं। जहां पुलिस ने खास मुखबिर की सूचना पर शातिर पशु चोर गैंग को दबोचने के लिए चेकिंग अभियान चला रखा था। तभी भसाना मिल की तरफ से आ रही पिकअप गाड़ी को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो गाड़ी में सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और जंगल के रास्ते भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को दबोच लिया। इनकी पहचान भसाना निवासी शाजिद, मुस्तफा, तरुण आैर बिनौली निवासी सचिन के रूप में हुर्इ।

पूछताछ में किया बदमाश बनने की वजह का खुलासा

पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 3 गाड़ी, 4 गाय, 8 हजार रुपये, 2 तमंचे, 2 चाकू व दर्जनों कारतूस बरामद किये है। पुलिस उपाधीक्षक विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह लूट आैर चोरी की वारदात को अंजाम अपनी प्रेमिका आैर गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरा करने के लिए करते थे। उन्हीं की डिमांड पूरी करने के चक्कर में आरोपी अपराध की दल दल में घुसते चले गये। पकड़े गए शातिर चोरों पर लगभग दर्जनों मुकदमे बागपत आैर मुजफ्फरनगर में दर्ज हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग