5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी से नाराज आशिक ने गंडासे से की थी नववाहिता रुचि की हत्या, पुलिस पूछताछ में बताई वजह

शादी के बाद मायके आई नवविवाहिता रुचि की हत्या उसी के आशिक ने ही की थी। मुजफ्फरनगर पुलिस ने हत्यारोपी आशिक काे गंडासे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
murder.jpg

murder

मुज़फ्फरनगर ( Muzaffarnagar) पुलिस ने 24 घंटे पहले हुई नव विवाहिता की हत्या का सनसनी खेज खुलासा करते हुए नवविवाहिता के हत्यारोपी आशिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल गंडासा और मृतका का मोबाइल फोन के साथ-साथ हत्या के दौरान पहने गये आरोपी के खून में सने कपड़े बरामद किये हैं।

यह भी पढ़ें: 1090 Child Help Line टीम ने शुक्रताल आश्रम से मुक्त कराए त्रिपुरा-मिजाेरम बच्चे, उत्पीड़न का आरोप

पुलिस ( muzaffarnagar police) के अनुसार गिरफ्तार अभियु्त ने मृतका से अपने प्रेम संबंध होने और शादी से खुश ना हाेने की बात स्वीकार करते हुए उसकी शादी से नाराज होकर हत्या ( murder) करना स्वीकार किया है। पूरी घटना खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कढ़ली की है। यहा सोमवार की सुबह रुचि पुत्री राजेंद्र का शव उनके घर से कुछ ही दूरी पर गन्ने के खेत मे पड़ा मिला था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन की और 24 घंटे के अंदर ही हत्यारोपी तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: माेदीनगर की घटना के बाद जागा प्रशासन, गाजियाबाद में ताबड़ताेड़ छापेमारी

इसमें पुलिस ने हत्यारोपी सोहन वीर उर्फ सोनी गुर्जर पुत्र बलजीत निवासी थाना फलावदा जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में मृतका से पिछले 8 सालों से प्रेम प्रसंग होना स्वीकार किया है। हत्यारोपी युवती से शादी करना चाहता था मगर उसी शादी गत 28 जून को जनपद मेरठ के मवाना क्षेत्र के गांव खेड़की में हाे गई। शादी के बाद वह तीन जुलाई को अपनी ससुराल से मायके आई थी। पांच जुलाई की शाम को हत्यारोपी ने रूचि काे मिलने के लिए बुलाया और उसकी धारदार हथियार सेेेे गर्दन काटकर हत्या कर दी।