शामली। आदर्शमंड़ी थाना क्षेत्र के टिटौली चेकपोस्ट पर एसओजी टीम की बदमाशों से भुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। चेकपोस्ट पर पुलिस ने जैसे ही एक गाड़ी रूकवाई तो उन्होंने रुकने के बजाय स्पीड तेज कर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग करते हुए घेरा बंदी कर बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश के शिनाख्त 15 हजार के ईनामी संसार के रूप में हुई है।
शामली स्वाट टीम को बुधवार की देर शाम मुखबिर से सूचना किसी सहारनपुर के भेट से पन्द्रह हजार का ईनामी बदमाश एक अन्य साथी के साथ कैराना की ओर से आई-10 गाडी में सवार होकर आ रहा है। सूचना पर स्वाट टीम ने चेकपोस्ट पर पहुंचकर चैकिंग अभियान शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद एक आई-10 जैसे ही नजदीक आई तो पुलिस ने उसे हाथ देकर रोकना चाहा, लेकिन बदमाश ने स्पीड बढ़ाने के बाद फायरिंग कर भागने का प्रयास किया।
जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ लिया। जबकि दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। तलाशी लेने पर पुलिस ने पकडे़ गए बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल बरामद की है। एसओजी प्रभारी सचिन मलिक ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश संसार है जोकि सहारनपुर के भेट से पन्द्रह हजार का ईनामी बदमाश है। उन्होंने बताया कि वह गाजियाबाद में हुए भाजपा नेता तेवतिया पर हुए हमले में वांछित चल रहा था।