15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा उपचुनावः हल्की बूंदा-बांदी के बीच मतदान शुरू

कई बूथ बनाए गए हैं आदर्श बूथ, सीसीटीवी और ड्रोन की निगरानी में हो रहा है मतदान

less than 1 minute read
Google source verification

image

Lokesh Kumar

Feb 13, 2016

मुफ्फरनगर।
जिले में हो रहे विधानसभा उपचुनाव के चलते आज सुबह 8 बजे हल्की बूंदाबांदी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया है। बूंदाबांदी के चलते मतदाता अभी घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। मतदान केन्द्रों पर भीड़ नजर नहीं आ रही है। इस बार चुनाव आयोग ने कुछ मतदाता केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र चुना है, जहां सीसीटीवी कैमरे सहित एक बड़ी स्क्रीन निगरानी के लिए लगाई गई है और मतदाताओं की सुविधाओं के लिए बकायदा एक केन्टीन भी बनाई है, जिसमें चाय-बिस्कुट आदि की सुविधा दी गई है। आपको बता दें की यह सीट सपा के राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप के निधन के बाद सदर सीट खाली हुई थी।



बता दें कि मुफ्फरनगर विधानसभा उपचुनाव में कुल 3 लाख 15 हजार मतदाता हैं जिसमें लगभग एक लाख 15 हजार मुस्लिम और लगभग एक लाख 77 हजार हिन्दू मतदाता हैं। जिला प्रशासन द्वारा 312 पोलिंग बूथ और 88 मतदान स्थल बनाए गए हैं। सभी मतदान स्थलों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी बूथों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया था। बूंदा-बांदी के कारण मतदान केन्द्रों पर मतदान के लिए मतदाता कम पहुच रहे हैं। जिला अधिकारी ने बताया की 58 अतिसंवेदनशील मतदान स्थल पर हाईफाई टेक्नोलॉजी तीन ड्रोन कैमरे लगाये गए हैं, जो हवाई निगरानी करेंगे जगह-जगह 28 बैरियर लगाए गए हैं।


विधानसभा उपचुनाव में कुल 6 कंपनी पैरा मिल्ट्री ,9 कंपनी पीएसी, 4 एसीपी, 10 सीअो, 30 इंसपेक्टर और सब इंसपेक्टर के अलावा एक हजार पुलिस कांस्टेबल व 1200 होमगार्ड तैनात किए गए हैं।