वहीं, विधायक के भाई का पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पहले सीओ खतौली थाने में पहुंचे। उधर, संगीत सोम के भाई सागर भी थाने पहुंच गए। वहां भाजपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। बताया जा रहा है कि इसके बाद एसएसपी सुधीर कुमार सिंह विधायक संगीत सोम से मिलने सरधना गए। वहां से आने के बाद खतौली थाना प्रभारी अंबिका प्रसाद भारद्वाज को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। फिलहाल उनकी जगह भोपा थाने में तैनात सेकंड निरीक्षक संतोष कुमार को खतौली कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इस मामले में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि कोतवाल को लाइन हाजिर किया गया है। मामले में जांच की जा रही है। विधायक से मिलने की बात पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।