25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Muzaffarnagar / ज्‍वैलर की दुकान पर पहुंची तीन बुर्काधारी माहिलाएं, उनका गंदा काम देखकर दुकानदार के उड़ गए होश- देखें वीडियो

ज्‍वैलर की दुकान पर पहुंची तीन बुर्काधारी माहिलाएं, उनका गंदा काम देखकर दुकानदार के उड़ गए होश- देखें वीडियो

मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह रोड स्थित जय शिव ज्वैलर्स पर आई थीं तीन बुर्काधारी महिलाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 21 Sep 2018, 11:21 AM IST

Muzaffarnagar news

ज्‍वैलर की दुकान पर पहुंची तीन बुर्कानशीं, उनका गंदा काम देखकर दुकानदार के उड़ गए होश- देखें वीडियो

मुजफ्फरनगर। जनपद के सर्राफा व्यापारियों में उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन बुर्काधारी महिलाएं एक सर्राफा व्यापारी से 50 लाख की कीमत के गहने से भरा बॉक्स लेकर फरार हो गईं। महिलाओं की यह करतूत शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। गहनों का बॉक्स गायब होने का पता चलते ही सर्राफा व्यापारी के होश उड़ गए। व्यापारी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में शोरूम में पहुंची और व्यापारी से मामले की जानकारी जुटाई। सीसीटीवी की मदद से पुलिस महिलाओं की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:भाजपा के इस फायर ब्रांड विधायक के सगे भाई को थाने में पुलिसवालों ने पीटा- देखें वीडियो

तीन बुर्काधारी महिलाओं ने की वारदात

दरअसल, मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह रोड स्थित जय शिव ज्वैलर्स का है। वहां गुरुवार शाम को तीन बुर्काधारी महिलाएं शोरूम पर पहुंची। उन्‍होंने वहां मौजूद दुकानदार से सोने के जेवरात दिखाने की बात कही। इस पर व्यापारी अपने सहयोगी की मदद से महिलाओं को सोने के जेवरात दिखाने लगता है। इस दौरान सोने के जेवरात से भरा एक बॉक्स बराबर में रखा था। इस बीच बुर्का पहने एक महिला धीरे से बॉक्स को अपने पास खिसकाते हुए रख लेती है। फिर व्यापारी की निगाहें फिरते ही धीरे से सोने के जेवरातों से भरा बॉक्स अपने बुर्के में छिपाकर वे शोरूम से फरार हो गई।

देखें वीडियो: अंतर्राज्यीय डकैत गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, गिरोह की महिलाएं करती थीं टारगेट की रेकी

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

व्यापारी को अपने साथ हो गई इतनी बड़ी घटना का जरा सा भी अहसास नहीं हुआ। हालांकि, शोरूम में लगे सीसीटीवी में महिलाओं की यह घटना कैद हो गई। जैसे ही व्यापारी को बॉक्स के गायब होने का पता चलता है तो उसके होश उड़ गए। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर महिला की तलाश में जुट गई है। सर्राफा व्यापारी सचिन बंसल ने बताया कि दुकान पर तीन महिलाएं पहुची थीं। वे वहां से सोने के जेवर से भरा बॉक्स लेकर चली गई है। उसमें लगभग 50 लाख रुपये के जेवरात थे। सीओ सिटी हरीश भदौरिया का कहना है क‍ि दुकान पर कुछ बुर्काधारी महिलाएं सामान देख रही थी। उनके जाने के बाद जेवरातों के गायब होने का पता चला।

यह भी पढ़ें:लोकसभा चुनाव से पहले बसपा के इस बड़े नेता पर लगा रेप का आरोप