वहीं, बसपा के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री और मुरादाबाद जोन के मुख्य इंचार्ज सुरेंद्र सिंह सागर का कहना है कि महबूब अली को 2017 में तीन माह के लिए मुरादाबाद जोन का कोर्डिनेटर बनाया गया था। उसके बाद उन्हें हटा दिया गया था। फिलहाल अब वह केवल कार्यकर्ता हैं। उनके पास कोई जिम्मेदारी नहीं है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी सुदीप कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके जांच श्ुारू कर दी कई है। मोहर्रम की वजह से शुक्रवार को महिला का मेडिकल नहीं हो पाया, शनिवार को उसका मेडिकल कराया जाएगा।