
मुजफ्फरनगर। देश में लगातार हो रही डीजल-पेट्रोल की मूल्यवृद्धि को लेकर विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुका है। इसी क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर में भी शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही सपाइयों ने लखनऊ में हुई सपा कार्यकर्ताओं की पिटाई का भी विरोध करते हुए गिरफ्तारियां दीं। जिसके बाद पुलिस द्वारा सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया।
दरअसल, शुक्रवार का दिन जनपद में विरोध प्रदर्शन का रहा। पहले रालोद और आम आदमी पार्टी, फिर उसके बाद सपा कार्यकर्ताओं के ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र के महावीर चौक पर महंगाई के विरोध में जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र में उत्तर प्रदेश की सरकार के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई व लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं पर की गई लाठीचार्ज का विरोध करते हुए अपनी गिरफ्तारी दी।
इस धरना पर्दशन के दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि बढ़ती महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी के समस्त युवा संघठनो के द्वारा लखनऊ में विरोध पर्दशन किया जा रहा था। जहां पर हमारे साथियों पर पुलिस के द्वारा उनके साथ धरना पर्दशन के दौरान बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया। यह बहुत ही निंदनीय है। हमारे कार्यकर्तों के साथ मारपीट की गई, जिसकी हम घोर निंदा करते हैं। सपाईयों ने कहा कि आज दुनिया मे सबसे सस्ता कच्चा तेल है, लेकिन फिर भी तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। तेल के साथ-साथ चारों तरफ महगांई की मार है। गरीब लोग इस महगांई की वजह से परेशान है। किसान व आमजन के ज्यादातर कार्य डीजल से होते हैं। लेकिन मार्किट में आज के समय मे पेट्रोल से ज्यादा महंगा डीजल है। ये जन विरोधी सरकार है।
Updated on:
27 Jun 2020 11:48 am
Published on:
27 Jun 2020 11:46 am
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
