25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुकतीर्थ में लगने वाले कार्तिक मेले को लेकर आई धड़कनें बढ़ाने वाली खबर

सूचना मिलते ही पुलिस हुई सतर्क, ताकि नहीं हो कोई अनहोनी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 21 Nov 2018, 4:41 PM IST

shuktirth

शुकतीर्थ में लगने वाले कार्तिक मेले को लेकर आई धड़कनें बढ़ाने वाली खबर

मुजफ्फरनगर. देश में आतंकियों के घुसने की खबर के बीच तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में लगने वाले कार्तिक मेले की सुरक्षा सख्त कर दी गई है। मेले में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात किया गया है। जनपद के आसपास के इलाकों से ट्रैक्टर ट्रॉली कार झोटा बुग्गी सहित अपने निजी संसाधनों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी व्यवस्था की गई है सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी देहात आलोक शर्मा ने मेला ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ मीटिंग की। साथ ही मेला स्थल पर घूमकर सभी जगहों का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में जुटे मेला प्रभारी निरीक्षक नवरत्न गौतम, क्षेत्राधिकारी, राममोहन शर्मा, क्षेत्राधिकारी फुगाना कालूसिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी ककरौली जितेन्द्र अम्बावत भारी पुलिस के साथ मेले की सुरक्षा व्यवस्था में जुटे हुए हैं। यातायात व्यवस्था को लेकर सभी भारी वाहनों की शुकतीर्थ में नो एंट्री कर दी गयी है।

यह भी पढ़ेंः बीजेपी नेताओं को मोहल्ले में घुसने पर प्रतिबंद से भाजपा में बढ़ सकती है बेचैनी, देखें वीडियो

मुजफ्फरनगर के धार्मिक स्थल शुकतीर्थ में कार्तिक माह में प्रत्येक वर्ष लगने वाले गंगा स्नान मेले का मंगलवार को विधि विधान हवन पूजन के साथ शुभारंभ कराया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर और मुजफ्फरनगर के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उद्धाटन किया। इसके बाद मुख्य अतिथि गंगा घाट पर पहुंचे, जहां उन्होंने गंगा मैया की आरती में भाग लिया। गौरतलब है कि यह मेला लगभग 3 दिन चलता है। गंगा स्नान मेले के दौरान सुख तीर्थ में दूरदराज से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, जो गंगा स्नान कर धर्म लाभ उठाते हैं। इस दौरान तीर्थ नगरी सुख तीर्थ को तंबुओं का शहर भी कहा जाता है, क्योंकि यहां जिधर भी नजर चली जाए, उधर तंबू ही तंबू नजर आते हैं। गंगा स्नान मेले में स्नान करने के लिए बुधवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। मंगलवार देर शाम से ही श्रद्धालु भैंसा बोगी, ट्रैक्टर ट्रॉलियों और अन्य साधनों के साथ शुकतीर्थ पहुंच रहे हैं। कुछ श्रद्धालुओं ने तो सड़क के दोनों ओर अपने निजी तंबू लगाकर मेले का आनंद लेना शुरू कर दिया है। मगर इस गंगा स्नान मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संपूर्ण स्वच्छता अभियान की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही है, जिला पंचायत द्वारा लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी शुभ तीर्थ में चारों ओर गंदगी ही गंदगी दिखाई देती है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग