28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला ने ‘कई किमी’ दौड़कर चोर को पकड़ा, उसके बाद की जमकर धुनाई

महिला ने दिखाई बहादुरी, चोर को पकड़ किया पुलिस के हवाले

less than 1 minute read
Google source verification

image

Rajkumar Pal

Dec 22, 2016

police

police

मुजफ्फरनगर। मुजफरनगर में एक महिला ने उस समय बहादुरी दिखाते हुऐ एक लुटेरे को दबोचकर जेल भिजवा दिया। जब लुटेरा घर के बाहर बैठी महिला की सोने की चैन तोड़कर भागने लगा तो महिला ने भी अपनी बहादुरी का परिचय दिया और चैन लूटकर भाग रहे लुटेरे के पीछे दौड़ पड़ी।

लुटेरा आगे-आगे दौड़ता रहा और महिला शोर मचाती हुई, उसके पीछे-पीछे दौड़ती रही। महिला का शोर सुनकर स्कूल से आ रहे बच्चों ने पूरा मामला समझ लिया और उन्होंने लुटेरे को पकड़ लिया। जिसके बाद इकठ्ठा हुई भीड़ ने बदमाश की जमकर खबर ली और पुलिस को सौंप दिया।

दरअसल मामला थाना नई मंडी कोतवाली के पटेल नगर का है। जहां दवाई का होलसेल का कारोबार करने वाले एक व्यापारी राकेश की पत्नी सीमा अपने घर के बाहर बैठी थी। इसी बीच वहां से जा रहे आरोपी रास्ता पूछने के बहाने पीड़िता के गले की चेन झपटकर भाग निकला। पहले तो सीमा घबराई मगर फिर हिम्मत दिखाते हुए उसने शोर मचाना शुरू कर दिया और बदमाश के पीछे दौड़ पड़ी। यही शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए और बाहर गली से गुजर रहे स्कूल के बच्चों ने चोर को भागते देख उसका रास्ता रोक लिया।

तभी पीछे से आई महिला ने बच्चों की मदद से बदमाश को दबोच लिया। इसके बाद इकठ्ठा भीड़ ने बदमाश की जमकर धुनाई की मामले की सूचना पर पहुंची। पुलिस ने लुटेरे को भीड़ से किसी तरह छुड़ाया और कोतवाली ले आई। पुलिस आरोपी से पूछताछ के बाद लूटी गयी चेन बरामद कर ली और उसे जेल भेज दिया। पीड़िता के पति की ओर से मामले की तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया। पूछताछ में आरोपी पहले तो अपना नाम बदल बदल कर बताता रहा मगर जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने अपना नाम सुमित बताया।

ये भी पढ़ें

image