
प्रेम विवाह करने के बाद चार दिन से घर के बाहर बैठी है महिला, जानिए क्यों
मुजफ्फरनगर। जनपद में थाना चरथावल क्षेत्र के गुनियाजुद्दी गांव मे प्रेम विवाह करने वाली नवविवाहिता पूजा अपनी ससुराल की चौखट पर चार दिन से बैठी है। पूजा का आरोप है कि उसने आठ महीने पहले गुनियाजुद्दी गांव के बॉबी से प्रेम विवाह किया था। उसके ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज की मांग करते उससे मारपीट कर रहे हैं।
थाने के चक्कर काट रही महिला
पूजा का कहना है कि चार दिन पहले ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पूजा तभी से न्याय के लिए थाने के चक्कर काट रही है। चार दिन से वह अपनी ससुराल के गेट पर बैठकर इंसाफ की गुहार लगा रही है। आपको बता दें कि पूजा मेरठ जनपद के गांव अटेरना की रहने वाली है। उसने आठ महीने पहले मुजफ्फरनगर के गुनियाजुद्दी गांव निवासी बॉबी से प्रेम विवाह किया था।
पुलिस पर लगाया कार्रवाई नहीं करने का आरोप
पूजा का आरोप है कि ससुराल वालों की यातनाओं से परेशान आकर उसने पुलिस को भी शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सोमवार को मीडिया में मामला आने के बाद आलाधिकारी भी इस मामले में जल्द कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। एसपी सिटी मुजफ्फरनगर का कहना है कि मामला संज्ञान में आया था। इसमें पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस मामले में दो-तीन बार दबिश दी गई है।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Published on:
21 May 2019 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
