
मुजफ्फरनगर. 2013 में हुए मुजफ्फरनगर के साम्प्रदायिक दंगों के मामले में मुज़फ्फरनगर के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान भाजपा के कई नेताओं के साथ गुरुवार को कोर्ट में पेश हुए। गौरतलब है कि 31 अगस्त 2013 में थाना सिखेड़ा क्षेत्र के नंगला मंदौड़ में
हुई महापंचायत में धारा 144 का उलंघन और भड़काऊ भाषण देने को लेकर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, बिजनौर से सांसद कुंवर भारतेंदु, वर्तमान की उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना मंत्री सुरेश राणा, विधायक उमेश मलिक, संगीत सोम सहित कुल 14 लोगों के खिलाफ़ कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।
इसी मामले में गुरुवार को सुनवाई थी। मगर गुरुवार को न्यायधीश के कोर्ट में नहीं बैठने के कारण अगली तारीख लगा दी गयी । केंद्रीयमंत्री के पेशी पर आने को लेकर कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे । हर व्यक्ति को चैकिंग के बाद ही कोर्ट परिसर में एंट्री दी जा रही थी।
Published on:
13 Feb 2020 07:33 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
