
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां एक ओर कई मंत्रियों समेत दर्जन भर से भी ज्यादा विधायक भाजपा छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर मुजफ्फरनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संभावित बाहरी प्रत्याशियों (Outside Candidates) का विरोध करना शुरू कर दिया है। जिसके चलते चरथावल विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के बाहरी भावी प्रत्याशी नरेंद्र कश्यप को पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने की अटकलों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष पनप गया। चरथावल विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर भाजपा के संभावित प्रत्याशी नरेंद्र कश्यप के विरोध में न सिर्फ विरोध किया गया, बल्कि प्रदर्शन करते हुए पुतला भी फूंका गया।
दरअसल, मुजफ्फरनगर में चरथावल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की तरफ से पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप को चरथावल विधानसभा सीट पर संभावित प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है। जैसे ही क्षेत्रवासियों को नरेंद्र कश्यप को प्रत्याशी बनाए जाने की सूचना मिली तो क्षेत्र में विरोध शुरू हो गया। पार्टी के पदाधिकारियों ने नरेंद्र कश्यप का पुतला फूंकते हुए समाज का हत्यारा बताया। वहीं, विधानसभा के बघरा में महिलाओं ने नरेंद्र कश्यप का पुतला फूंकते हुए सपना कश्यप को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग उठाई।
भाजपा पदाधिकारियों को सूत्रों से मिली जानकारी
बता दें कि अभी तक भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी नहीं की है। लेकिन, मुजफ्फरनगर भाजपा पदाधिकारियों को कहीं से सूचना मिल गई कि पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप को चरथावल से प्रत्याशी बनाया जा रहा है। इसका पता चलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इकट्ठा होकर नरेंद्र कश्यप को बाहरी बताते हुए विरोध करना शुरू कर दिया है।
भाजपाई बोले- किसी भी कीमत पर बाहरी प्रत्याशी को नहीं करेंगे बर्दाश्त
नरेंद्र कश्यप को समाज का हत्यारा बताते हुए भाजपा पदाधिकारियों ने नरेंद्र कश्यप मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही कहा कि बाहरी प्रत्याशी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा विधानसभा के बघरा में महिलाओं ने नरेंद्र कश्यप का पुतला फूंकते हुए सपना कश्यप को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की।
Published on:
15 Jan 2022 10:01 am
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
