11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला ने जूती से उतारा आशिक के सिर से इश्क का भूत, लोगों ने की तारीफ

Highlights- मुजफ्फरनगर के थाना मीरापुर क्षेत्र स्थित जानसठ का मामला- महिला का गांव से बाइक पर सवार होकर पीछा कर रहा था आरोपी- महिला से जूती से पीट-पीटकर पुलिस को सौंपा

less than 1 minute read
Google source verification
muzaffarnagar.jpg

मुजफ्फरनगर. एक महिला द्वारा उसका पीछा कर रहे एक आशिक का जूती से भूत उतारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बाइक से महिला का पीछा कर रहा था। जैसे ही महिला जानसठ तहसील परिसर के निकट पहुंची तो उसके सब्र का बांध टूट गया और महिला ने पैर से जूती निकालकर आशिक जमकर पिटाई की। इसके बाद महिला ने यूपी डायल 112 को कॉल करके आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें- Ghaziabad: भाजपा पार्षद का देवर कर रहा था शराब तस्‍करी!

जानकारी के अनुसार, थाना मीरापुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला जानसठ में एक डॉक्टर के यहां इलाज के लिए आई थी। वहीं मीरापुर का रहने वाला ही आरोपी तहसीन भी गांव से महिला का पीछा करते-करते जानसठ पहुंच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला पर फब्तियां कसी, जिसके बाद महिला के सब्र का बांध टूट गया और महिला ने गुस्से में अपने पैर से जूती निकालकर आरोपी के ऊपर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। इसी बीच महिला ने यूपी डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

गौरतलब है कि समाज में महिलाओं से छेड़खानी की घटनाएं आम हो गई हैं। पुलिस की सख्ती के बावजूद आए दिन महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन, ऐसी बहादुर महिलाएं कम ही देखने को मिलती हैं, जो मनचलों को बीच सड़क पर ही सबक सिखाएं। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग महिला के साहस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- IPS अजयपाल शर्मा मामले में नया मोड़, सब रजिस्ट्रार ने खोला राज- दीप्ति शर्मा से शादी हुई या नहीं