28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वार्ड सदस्य की हड्डी-पसली तोड़ी, आरोपी मुखिया गिरफ्तार

भोजपुर जिले के आरा प्रखंड की इचरी पंचायत के मुखिया द्वारा रूपये के लिए वार्ड सदस्य की पिटाई कर हड्डी-पसली तोडऩे के मामले ने तूल पकड़ लिया...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shribabu Gupta

•

Updated: 17 Jan 2017, 10:29 PM IST

 beaten

beaten

आरा। भोजपुर जिले के आरा प्रखंड की इचरी पंचायत के मुखिया द्वारा रूपये के लिए वार्ड सदस्य की पिटाई कर हड्डी-पसली तोडऩे के मामले ने तूल पकड़ लिया। इसे लेकर शहर में बवाल मच गया। वार्ड सदस्यों ने डीडीसी कार्यालय, उत्पाद विभाग कार्यालय व कलेक्ट्रेट रोड को जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया।

आरोपितों की गिरफ्तारी व धोबहा ओपी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर तीन घंटे तक सड़क जाम कर दी। इस मामले में मुखिया के भाई सहित छह लोगों के खिलाफ वार्ड सदस्य के बयान पर एफआईआर दर्ज करायी गयी। पुलिस ने आरोपित मुखिया मनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया।

इचरी पंचायत के वार्ड संख्या 9 के वार्ड सदस्य तारकेश्वर सिंह से मुखिया मनीष सिंह ने दो लाख रूपये की मांग की थी। धमकी दी थी कि अगर रूपये नहीं देते हैं, तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। 22 दिसंबर को वो सलेमपुर बाजार से अपने गांव मनीराय के टोला लौट रहे थे।

इसी बीच सुदामा दूबे के बगीचे के समीप मुखिया व पंचायत सेवक गणेश शर्मा सहित चार अन्य ने मिलकर उन्हें घेर लिया। इसके बाद उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे उनकी हड्डी-पसली टूट गई। बेहोशी की हालत में उन्हें छोड़कर वे लोग वहां से भाग गये। ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।